One Side Story of Social Site's Life's (Part - 1)
एक लड़का था अनजाना सा टेक्नोलॉजी में रहता था उसका दिमाग। अपने जीवन की शुरुआत अपने ही इलाके के साइबर कैफे से शुरू करी। लेकिन ये क्या सोशल साइट्स की चैटिंग से रहा कोसों दूर, क्योंकि उसके पास कोई ऐसी वस्तु नहीं थी जिससे वे सोशल साइट्स की चैटिंग को समझ सके, उसे ये पता था कि Facebook, Twitter, Gmail, Instagram, Whatsapp आदि है और कैसे प्रयोग करना है, लेकिन उसके पास कंप्युटर, लैपटॉप और ना ही कोई स्मार्ट फोन था। लड़का बस कंप्युटर की सारी ऑनलाइन Knowledge रखता था। ये कहानी शुरू हुई दिसम्बर - 2014 से, लड़का शुरू से एक ही साइबर कैफे पर जाया करता था। जिससे उसे काफी कुछ सीखने को मिला और सम्भालने भी लगा था। कुछ साल गुजरने के बाद, एक दिन अपने रिजल्ट के सिलसिले में किसी अलग या दूसरे के ऑनलाइन शॉप (साइबर कैफे) गया, देर शाम का समय था। उसने वहा कंप्युटर सर्विस के लिए भी कम्प्यूटर का भी प्रयोग किया। कुछ देर बाद ही कुछ बच्चे अपना काम करवाने आए और कंप्युटर शॉप के मालिक के साथ बात कर रहे थे कि हमे भी कंप्युटर सीखा दो, कंप्युटर क्लास शुरू कर रहे होंगे लेकिन कोई पढ़ाने वाला व्यक्ती नहीं था। तब उस ...