Maharana Pratap Jayanti Special

महाराणा प्रताप
'महाराणा प्रताप' का जन्म हिन्दू कैलेण्डर के अनुसार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को राजस्थान के कुम्भलगढ़ में हुआ था। अंग्रेजी कैलेण्डर के अनुसार यह तिथि 9 मई 1540 को पड़ती है। उनके पिता का नाम महाराणा उदय सिंह व माता का नाम रानी जीवत कँवर था। 1572 में अपने पिता की मृत्यु के बाद महारराणा प्रताप उदयपुर के राजा बने।  



महाराणा प्रताप अपने दादा राणा सांगा के समान एक अच्छे योद्धा थे। उनके पिता द्वारा, अकबर से डरकर चितौड़ छोड़ना उनको बिल्कुल अच्छा नहीं लगा था। वह चितौड़ को अकबर के चंगुल से छुड़वाना चाहते थे। अतः उन्होंने प्रतिज्ञा की कि ‘वह जब तक चितौड़ वापस नहीं ले लेंगे तब तक से भूमि पर सोयेंगे, पत्तों पर भोजन करेंगे व अपनी मूछों पर ताव नहीं देंगे।’ 
महाराणा प्रताप मेवाड़ के हिन्दू राजपूत शासक थे। वह एक सच्चे देशभक्त थे। उन्होंने भारत के स्वतंत्रता के युद्ध का प्रारम्भ किया।  
अकबर एक नीतिकुशल सम्राट था। उसने बहुत से राज्यों को जीता था। महाराणा प्रताप पर विजय हासिल करने के लिये उसने अपने सेनापति को एक बड़ी सेना देकर भेजा। सन् 1576 के प्रसिद्ध हल्दीघाटी युद्ध में करीब बीस हजार राजपूतों को साथ लेकर सामना किया। महाराणा प्रताप ने मुगल सरदार राजा मानसिंह के अस्सी हजार की सेना का समहाराणा प्रताप ने मुट्ठी पर सैनिकों के साथ अकबर की विशाल सेना का मुकाबला किया, किन्तु अंत में अपने प्रिय घोड़े चेतक के साथ वह जंगलों में भाग गये। 
जंगल में अपनी प्रतिज्ञा का पालन करते हुये वह अपनी मातृभूमि को स्वतंत्र कराने के लिये तड़पते रहे। भामाशाह नामक एक सेठ ने अपनी पूँजी देकर उन्हें सेना गठित करने में सहायता की। भामाशाह की दी हुई पूँजी से महाराणा प्रताप ने सेना गठित की और शीघ्र ही कई प्रदेशों पर विजय प्राप्त की। 
किन्तु मृत्यु शैया तक पहुँचते समय भी वह चितौड़ को स्वतंत्र नहीं करा पाने के दुख से दुखी रहे। 
वह भारत माँ के सच्चे सपूत थे। उनकी वीरता और देशभक्ति के कारण आज भी उन्हें स्मरण किया जाता है। 

📝 📝 Poet of Love ✍️ ✍️ ✍️ 🙏🙏जय हिंद जय भारत 🙏 🙏 

क्या मुझे इस ग्रुप से जुड़े लोगों से थोड़ा प्यार मिलेगा... 
📖📖📖✍️✍️✍️ 📝📕📗📘📑📓📰
🎓🎓🎓☕☕🌹 
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇 


🙏🙏जय हिंद जय भारत🙏🙏 🇮🇳🇮🇳 वंदे मातरम् 🇮🇳 🇮🇳 

Comments

Popular posts from this blog

बदलती जीवन शैली में, कैसे पाएं मुक्ति - तनाव और झड़ते बालों की समस्या

IGNOU JUNE - 2022 Exams Message | इग्नू जून - 2022 परीक्षा संदेश

ऐसे करें अपने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी | Highschool and Intermediate Board 2023 Exams