Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti

छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती पर कुछ रोचक जानकारी :


छत्रपति शिवाजी महाराज मराठा राजवंश के संस्थापक और मराठा/महाराष्ट्र के लोगों के योद्धा राजा थे। उन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज के रूप में भी जाना जाता है। छत्रपति शिवाजी का जन्म 19 फरवरी 1630 को महाराष्ट्र के शिवनेरी किले में हुआ था। 15 वर्षों में, उन्होंने तोरण किले पर विजय प्राप्त की। चाकन किले और कोंडाना किले को आदिल शाही गवर्नर राजे शिवाजी को रिश्वत देकर लिया गया था, राजे शिवाजी ने टाइगर के पंजे से उसे मार डाला। वह मुगल सम्राट औरंगजेब के सबसे बड़े दुश्मन बन गए। उन्हें आगरा के किले में औरंगजेब द्वारा गिरफ्तार किया गया था। 1674 में उन्होंने खुद को राजा बनाया।


पत्नी और पुत्र : 
छत्रपति शिवाजी महाराज का विवाह सन् 14 मई 1640 में सइबाई निम्बालकर के साथ लाल महल, पुना में हुआ था। उनके पुत्र का नाम सम्भाजी था। सम्भाजी (14 मई, 1657– मृत्यु: 11 मार्च, 1689) शिवाजी के ज्येष्ठ पुत्र और उत्तराधिकारी थे, जिसने 1680 से 1689 ई. तक राज्य किया। शम्भुजी में अपने पिता की कर्मठता और दृढ़ संकल्प का अभाव था। सम्भाजी की पत्नी का नाम येसुबाई था। उनके पुत्र और उत्तराधिकारी राजाराम थे।
धोखे से जब शिवाजी को मारना चाहा :
शिवाजी के बढ़ते प्रताप से आतंकित बीजापुर के शासक आदिलशाह जब शिवाजी को बंदी न बना सके तो उन्होंने शिवाजी के पिता शाहजी को गिरफ्तार किया। पता चलने पर शिवाजी आगबबूला हो गए। उन्होंने नीति और साहस का सहारा लेकर छापामारी कर जल्द ही अपने पिता को इस कैद से आजाद कराया। तब बीजापुर के शासक ने शिवाजी को जीवित अथवा मुर्दा पकड़ लाने का आदेश देकर अपने मक्कार सेनापति अफजल खां को भेजा।
लंबी बीमारी के चलते 1680 में वीर छत्रपति शिवाजी ने दम तोड़ दिया और उनके साम्राज्य को उनके बेटे संभाजी ने संभाल लिया। गौ-ब्राह्मण प्रतिपालक, यवन-परपीडक, प्रौढ़ प्रताप पुरंधर, क्षत्रिय कुलावातंश, राजाधिराज, महाराज, योगीराज, श्री श्री श्री छत्रपति शिवाजी महाराज की जय...जय भवानी। जय शिवाजी।
📖📖📖✍️✍️
🙏 🙏 जय हिंद जय भारत 🙏 🙏 

Comments

Popular posts from this blog

बदलती जीवन शैली में, कैसे पाएं मुक्ति - तनाव और झड़ते बालों की समस्या

IGNOU JUNE - 2022 Exams Message | इग्नू जून - 2022 परीक्षा संदेश

ऐसे करें अपने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी | Highschool and Intermediate Board 2023 Exams